मधुबनी, मार्च 13 -- मधेपुर, निज संवाददाता। अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी करने वाले 10 लोगों के विरूद्ध मधेपुर थाना में एक साथ एफआईआर दर्ज कराई गई है। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा मधेपुर के जूनियर इंजीनियर विकाश कुमार निशांत ने यह एफआईआर दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि विद्युत अधीक्षण अभियंता एवं विद्युत कार्यपालक अभियंता झंझारपुर के आदेशानुसार विद्युत ऊर्जा चोरी करने वालों के विरूद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है। इन सभी 10 लोगों को मिलाकर करीब 2 लाख, 4 हजार, 941 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मामले में नवादा गांव निवासी मो वहाब पर 22,099 रुपए तथा मो हयातुल्लाह पर 15,188 रुपए जुर्माने का केस किया गया है। वहीं नवादा पंचायत के ही चंद्रहिया टोला निवासी तारक पासवान पर 41,905 रुपए, अजीत पासवान पर 27,743 रुपये, श्रवण प...