गुमला, अप्रैल 8 -- गुमला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग ने अवैध बिजली उपयोग करने वालों के खिलाफ बुधवार को छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान सात लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। इस संबंध में जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर ने थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्राथमिकी के अनुसार सात अप्रैल की शाम विभागीय टीम ने विभिन्न इलाकों में जांच की। इस दौरान तर्री आनंद चौक के दीपक गोप व कलेंद्र साहू, विकास नगर के बंधु उरांव, सरनाटोली हंस नगर के आनंद साहू व अचिता विश्वास व सरनाटोली के शिवटहल साहू व अंधन इंदवार को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया।सभी आरोपी बिना वैध कनेक्शन और मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली का उपयोग कर रहे थे। विभाग ने इसे गंभीर अपराध बताते हुए सभी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और लोगों से नियमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.