लखीसराय, फरवरी 8 -- कजरा, एक संवाददाता। बिजली चोरी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कजरा विद्युत आपूर्ति प्रशाखा द्वारा पीरीबाजार थाना क्षेत्र में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष जांच दल ने चार अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी पकड़ी, जिससे बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को लगभग 1.5 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति होने का अनुमान लगाया गया है। छापेमारी अभियान का नेतृत्व कनीय विद्युत अभियंता जितेंद्र कुमार ने किया। टीम में सहायक अभियंता, मानव बल एवं तकनीकी कर्मी शामिल थे। अभियान की शुरुआत दोपहर 12:10 बजे बुढ़वा बाजार से हुई, जहां विष्णुदेव विश्वकर्मा के व्यवसायिक परिसर में मीटर से पहले पोल से आए मेन सर्विस तार को काटकर अतिरिक्त तार जोड़ते हुए मीटर बायपास कर बिजली चोरी की जा रही थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.