लखनऊ, जून 15 -- इटौंजा, संवाददाता। महिंगवा के सरसवां गांव में बिजली चोरी में दो चचेरे भाई आपस में भिड़ गए। विवाद इतना गहरा गया कि देखते ही देखते कहासुनी बढ़ी। तनाव के माहौल के बीच हवाई फायरिंग की गई। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस महिंगवा पुलिस पहुंची। महिंगवा थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्या ने बताया कि गोली चलने की सूचना की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। पिस्टल, तमंचा या खोखा बरामद नहीं हुए है। दोनों पक्षों से मुन्ना यादव और हरिपाल यादव को हिरासत में लिया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। दोनों में पारिवारिक विवाद भी है। बिजली चोरी के संबंध में भी जांच की जा रही है। विद्युत विभाग को सूचित किया गया है। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी ...