बिजली चोरी के लंबित मामलों पर चीफ ने लगाई फटकार
प्रयागराज, जून 17 -- प्रयागराज। चीफ इंजीनियर राजेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को लंबित बिजली चोरी मामलों एवं छापेमारी आकलनों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जोन के विभिन्न क्षेत्रों में दर्ज बिजली चोरी के मामलों की प्रगति, हालिया छापों के बाद किए गए आकलन, लगाए गए जुर्माने तथा राजस्व वसूली की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। चीफ इंजीनियर ने लंबित मामलों पर फटकार लगाई। वसूली प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी दिनों में प्रभावी छापेमारी अभियान चलाने की रणनीति भी तय की गई। बैठक में अधीक्षण अभियंता (वितरण), अधिशासी अभियंता, जोन-1 से संबद्ध अधिशासी अभियंता, संबंधित सतर्कता अधिकारी तथा सतर्कता विभाग के जूनियर इंजीनियर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बिजनेस प्लान और पीएम सूर्यघर योजना में तेजी लाएं, खराब बिल होंगे दुरुस्त: ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.