आरा, जनवरी 16 -- सहार, संवाद सूत्र। सहार प्रखंड क्षेत्र के अंधारी गांव में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग द्वारा विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। कनीय अभियंता चंदन कुमार के नेतृत्व में चलाये गए अभियान में बिजली चोरी के मामलों का खुलासा हुआ। छापेमारी के दौरान पांच उपभोक्ताओं को बिजली चोरी का दोषी पाया गया। इन पर कुल 1,71,335 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई की ओर से चौरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंधारी निवासी भगवान दास सिंह के पुत्र लालमोहन सिंह पर बाईपास कर बिजली उपयोग करने के आरोप में 11,449 रुपये का जुर्माना तथा 5,821 रुपये का बकाया लगाया गया। वहीं बासगीत सेठ के पुत्र गणेश सेठ पर बाईपास कर बिजली जलाने के आरोप में 21,039 रुपये का जुर्माना एवं 31,845 रुपये की बकाया राशि...