बेगुसराय, अप्रैल 22 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। कादराबाद पंचायत में बिजली कंपनी की छापामार टीम ने छापेमारी कर दो लोगों को चोरी की बिजली का उपभोग करते पाया। इस बाबत विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय बछवाड़ा के जेई संतोष कुमार ने बछवाड़ा थाने में आवेदन देकर हादीपुर निवासी मो. खलील अंसारी के पुत्र मो. मलिक व हादीपुर के ही शतीश पासवान के पुत्र फूचो पासवान के विरुद्ध बछवाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बिजली चोरी के मामले में प्राथमिकी के अलावा विद्युत कंपनी को हुई क्षति के एवज में मो. मलिक पर 12 हजार 668 रुपए तथा फूचो पासवान पर पूर्व के बकाए राशि सहित कुल 38 हजार 862 रुपए बतौर जुर्माना ठोका गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...