मधेपुरा, मार्च 9 -- पुरैनी। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता मुकेश कुमार ने बिजली चोरी रोकने के लिए टीम के साथ पंचायतों में छापेमारी की। इस दौरान वंशगोपाल पंचायत स्थित दो घरों में स्मार्ट मीटर को बायपास कर बिजली चोरी करते पाया गया। मामले में सख्ती दिखाते हुए जेई ने पुरैनी थाना में आवेदन देकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। थाना अध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने बताया कि जेई के आवेदन के आधार पर दोनों लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.