बिजली चोरी के मामले में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने की सिफारिश
लातेहार, अप्रैल 8 -- लातेहार प्रतिनिधि। लातेहार शहर के करकट एवं ग्रामीण क्षेत्र होटवाग में बिजली चोरी के विरुद्ध चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान छह लोगों को अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा गया। इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता विकास महतो ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने हेतु ज्ञापन सौंपा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विद्युत विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान अनुप कुमार यादव (पिता सुरेश यादव), गौतम ठाकुर (पिता नरेश ठाकुर), रोशन कुमार यादव (पिता हीरा यादव), अरविंद कुमार यादव (पिता जुगेश्वर प्रसाद यादव), सुजीत यादव (पिता लवलेश यादव) एवं प्रभु यादव (पिता लुरक महतो) सभी निवासी होटवाग चौक को एलटी तार से सीधे हुक लगाकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.