जहानाबाद, फरवरी 18 -- अरवल, निज संवाददाता। बिजली चोरी के मामले में सदर थाने में बिजली विभाग के कनीय अभियंता नितेश कुमार के द्वारा चार लोगों पर केस दर्ज कराया गया है। बिजली चोरी के मामले में जिन चार लोगों पर केस दर्ज हुआ है जिसमें चिरैयाटांड़ निवासी जगदीश सिंह, नंदलाल सिंह, फखरपुर निवासी रीता देवी, रामपुर निवासी रामायण सिंह शामिल हैं। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि बिजली चोरी के मामले में बिजली विभाग के कनीय अभियंता के द्वारा आवेदन दिया गया है। उस आवेदन के आधार पर केस दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.