जहानाबाद, मार्च 22 -- अरवल निज संवाददाता। बिजली चोरी में सदर थाने में जंग बहादुर पर नामजद केस दर्ज किया गया है। बिजली विभाग के कनीय अभियंता के नेतृत्व में छापेमारी दल के द्वारा छापेमारी की गई, जिसमें जंग बहादुर के घर पर बिजली चोरी करते पाया गया है। इस मामले में सदर थाने में केस दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि बिजली विभाग के कनीय अभियंता के आवेदन पर केस दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.