बांका, मार्च 11 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि । विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बाराहाट के कनीय विद्युत अभियंता आदित्य राज के नेतृत्व में मंगलवार को पंजवारा में बिजली चोरी के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान एक व्यक्ति के परिसर में बाईपास कर बिजली जलाते हुए चोरी पकड़ी गई।इस मामले में पंजवारा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। आवेदन के अनुसार पंजवारा निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया गया है।विभाग द्वारा विद्युत बकाया समेत कुल 28,284 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जांच टीम में प्रमोद कुमार राम, विनोद कुमार चौधरी, शंभू कुमार शर्मा और गौतम कुमार दास शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.