जमशेदपुर, दिसम्बर 13 -- जमशेदपुर। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा विद्युत ऊर्जा चोरी की रोकथाम के लिए लगातार दो दिन छापेमारी अभियान चलाया गया। 119 विशेष टीमों द्वारा की गई। अभियान के दौरान 7,841 परिसरों की जांच की गई, जिनमें 1,172 परिसरों में बिजली चोरी के मामले पाए गए। दोषियों के विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 के तहत संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इन मामलों में कुल सन्निहित राशि 1.82 करोड़ रुपये आंकी गई है। अभियान में पुलिस बल का भी सहयोग मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.