बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी में चार धराए
मधुबनी, मई 15 -- बाबूबरही,निज संवाददाता। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बाबूबरही की ओर से बिजली चोरी के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। बिजली जेई नन्द किशोर कुमार के नेतृत्व में 7 एवं 8 मई को मैनाडीह, बेला और जबदी गांव में कार्रवाई की गई। जांच के दौरान चार लोगों को अवैध रूप से एलटी लाइन में टोका फंसाकर बिजली उपयोग करते पकड़ा गया। विभाग के अनुसार इन मामलों में कुल 92 हजार 131 रुपये राजस्व क्षति हुई है। टीम ने सर्विस तार काटकर जब्त किया तथा बाबूबरही थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.