गिरडीह, मार्च 26 -- जमुआ, प्रतिनिधि। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के निर्देश पर जमुआ थाना क्षेत्र में बुधवार को बिजली चोरी के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई निगम के पत्रांक 438 दिनांक 23 मार्च 2026 के आलोक में गठित टीम द्वारा की गई।छापेमारी दल में सरफराज आलम, रोहित कुमार, बर्मा धीरज कुमार दास सहित अन्य विद्युतकर्मी शामिल थे। अभियान के दौरान कुल 6 लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। पकड़े गए जमुआ थाना क्षेत्र के ग्राम घोरंजों के रेशमन यादव, जानकी चौधरी, रामदेव चौधरी उर्फ समदेव कुमार, मुंशी पासी उर्फ मुंशी, शहादत मियां तथा रामकिशोर ठाकुर शामिल हैं। सभी आरोपी अपने-अपने घरों में अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि इन सभी उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन पहले ही विभाग द्वारा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.