गोड्डा, अप्रैल 30 -- गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा जिले में बिजली चोरी के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए बिजली विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। विभाग के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में एक साथ दबिश दी, जिससे अवैध तरीके से बिजली उपयोग करने वालों में हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई के दौरान कई घरों में बायपास कनेक्शन और चोरी से बिजली जलाने के प्रमाण मिले, जिसके बाद विभाग ने तत्काल जुर्माना लगाते हुए क्षतिपूर्ति राशि वसूल की। छापेमारी अभियान के तहत हर घरों से 22,681 रुपये का जुर्माना आरोपित किया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई विशेष रूप से उन उपभोक्ताओं के खिलाफ की गई, जो लंबे समय से मीटर को बायपास कर या अवैध कनेक्शन के जरिए बिजली का उपयोग कर रहे थे, जिससे विभाग को आर्थिक नुकसान हो रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.