हरदोई, मार्च 12 -- हरदोई। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत वितरण खंड हरदोई की ओर से चलाए गए विशेष अभियान में 27 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता पी.पी. सिंह के अनुसार गुरुवार सुबह 4 बजे से 6 बजे तक कई उपकेंद्र क्षेत्रों में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया। बेलाताली, इदरीशगंज, मन्नापुरवा, धर्मशाला रोड, आलू थोक, ऊंचाथोक और बाबा मंदिर क्षेत्र में सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान 27 लोग अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। विभाग ने लोगों से बिजली चोरी रोकने में सहयोग करने और वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.