गोपालगंज, फरवरी 9 -- फुलवरिया। फुलवरिया विद्युत उपकेंद्र की टीम ने रविवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर 9 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। इस कार्रवाई में दोषी पाए गए उपभोक्ताओं पर हजारों रुपए का जुर्माना लगाया गया तथा उनके विरुद्ध थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई। विविद हो कि विद्युत उपकेंद्र फुलवरिया में पदस्थापित जेई राहुल कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने रविवार को कोयलादेवा और कमलाकांत कररिया गांवों में जांच अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान कोयलादेवा गांव के रवि उद्दीन मियां, राधेश्याम प्रसाद, संजय प्रसाद और जयराम यादव पर अलग-अलग राशि का जुर्माना लगाया गया। वहीं कमलाकांत कररिया गांव की शिवकुमारी देवी, रोशन कुमार, शंकर साह और ललन चौधरी पर भी बिजली चोरी के आरोप में जुर्माना निर्धारित किया गया। थानाध्यक्ष कुंदन ...