बिजली चोरी के आरोप में 35 पर एफआईआर, 5.48 लाख रुपए का जुर्माना
पलामू, अप्रैल 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला में सोमवार की देर शाम तक झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से बिजली चोरी के खिलाफ व्यापक छापेमारी की गई। इस दौरान कुल 148 प्रतिष्ठानों पर छापे मारे गए। जिसमें से 35 प्रतिष्ठानों के मालिकों पर बिजली चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पांच लाख 48 हजार रुपयेके जुर्माना लगाया गया है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के मेदिनीनगर डिवीजन के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि सोमवार को पूरे डिवीजन में शहरी, ग्रामीण और पाटन सब डिवीजन में व्यापक रूप से बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी की गई । छापेमारी के दौरान मेदिनीनगर डिवीजन से 67 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। जिसमें से 20 प्रतिष्ठानों से बिजली चोरी के प्रमाण मिले हैं, जिनके खिलाफ विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.