हाजीपुर, मार्च 15 -- भगवानपुर,संवाद सूत्र। विद्युत चोरी के विरुद्ध चल रहे छापेमारी अभियान तहत बीते 10 मार्च को गठित टीम द्वारा भगवानपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में छापेमारी कर सात घरों में बिजली चोरी करते पकड़े गए। टीम ने सबसे पहले लच्छी राम असोई गांव में चंदन सहनी पिता विश्वनाथ सहनी के घर छापेमारी की जहां मीटर बाईपास कर विद्युत चोरी करते पकड़ा गया। इसी प्रकार तुर्की गांव में केदार सिंह पिता राजेन्द्र सिंह,वारिसपुर माल गांव में उमाकांत सिंह पिता राजेन्द्र कुमार सिंह,सिहमा कल्याण गांव में सुबोध कुमार पिता चतुर्भुज सिंह एवं अनिल कुमार सिंह पिता अनिरुद्ध प्रसाद सिंह,बखरा बुजुर्ग गांव में शिवजी सिंह पिता स्व.नागा सिंह और गीता देवी पति अरुण महतो के अवासीय परिसर में विद्युत चोरी करते पकड़ा गया। ज्ञात हो की गठित टीम ने बीते फरवरी महीने में ...