रुद्रपुर, मई 21 -- रुद्रपुर। विद्युत वितरण खण्ड रुद्रपुर की विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए संजय नगर खेड़ा क्षेत्र में एक उपभोक्ता के घर बिजली चोरी पकड़ी। 14 मई को एसडीओ अन्नू अरोरा के नेतृत्व में ऊर्जा निगम की टीम ने चेकिंग के दौरान संजय नगर खेड़ा, रुद्रपुर निवासी रबीन विश्वास के घर बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने मौके से करीब 12 मीटर केबल उतरवाकर कब्जे में लिया। अधिकारियों ने ट्रांजिट कैंप थाने को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की। कोतवाल मोहन पांडे ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- बिजली चोरी पर विभाग ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...