रुद्रपुर, फरवरी 15 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर में ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम की बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई जारी है। 30 जनवरी को उपखंड अधिकारी अन्नू अरोरा के नेतृत्व में सतर्कता टीम ने खेड़ा और दरियानगर क्षेत्र में चेकिंग की थी। इस दौरान खेड़ा निवासी मो. आरिफ और दरियानगर निवासी हरेन्द्र साहनी के परिसर में बिजली चोरी पकड़ी गई। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि उपखंड अधिकारी अरोरा की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.