बेगुसराय, फरवरी 15 -- बीहट। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा तिलरथ के कनीय विद्युत अभियंता ने बरौनी थाना में दो लोगों के विरूद्ध बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया है। जेई के द्वारा दर्ज कराये गये मामले में कहा गया है कि नींगा के कैलाश रजक तथा सिंगदाहा के अकील अहमद पर चोरी से बिजली का उपभोग करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि दोनों के विरूद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.