गिरडीह, जनवरी 28 -- गावां थाना क्षेत्र के सेरुआ पंचायत के अलग-अलग जगहों पर मंगलवार को बिजली विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की। इस दौरान दस लोगों पर बिजली चोरी को लेकर मामला दर्ज कराया। ऐई प्रदीप राय ने कहा कि सेरुआ गांव निवासी जलेश्वर सिंह, विशेश्वर राउत, प्रयाग राउत, लालजीत राउत, दिनेश मिस्त्री, भीखन रविदास, प्रीतम मुसहर, राजेश रविदास, लेखों रविदास एवं भूलो मुसहर आदि पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने बताया कि ऐई के आवेदन पर आरोपित उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.