समस्तीपुर, फरवरी 22 -- मोहिउद्दीननगर। बिजली चोरी के आरोप में विभाग ने सख्त अभियान चलाते हुए मोहिउद्दीननगर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर तीन उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। कंपनी का आरोप है कि इन उपभोक्ताओं ने अवैध रूप से बिजली उपयोग कर विभाग को कुल 1,47,490 रुपये की क्षति पहुंचाई है। कनीय अभियंता हरिश्चन्द्र कुमार मुखिया द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार टेढ़ी बाजार की सूरी देवी (पति- रामदेव पासवान) पर 18,482 रुपये, पश्चिम बाजार के सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता पर 99,027 रुपये तथा कुरसाहा के रघुनाथ चौधरी पर 29,981 रुपये की बकाया व राजस्व क्षति का आरोप है। ये सभी बकाया राशि के कारण बिजली काट दिए जाने के बाद अवैध रूप से बिजली चोरी करते पाए गए। इन सभी के खिलाफ स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। छापेमारी दल में विद्युत कर्मी सोनू कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.