चंदौली, अप्रैल 18 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बिजली चोरी में एफआईआर होने से नाराज कुरा गांव के एक उपभोक्ता ने शनिवार को विद्युत उपकेंद्र मारूफपुर पहुंचकर वहां मौजूद विद्युत कर्मी धर्मेंद्र यादव से गाली गलौच करते हुए मारपीट की। आरोप है कि उसने कार्यालय अभिलेखों को फाड़ दिया है।मारूफपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सुभाष यादव ने बताया कि इसी सप्ताह में नियमित विद्युत चेकिंग के दौरान कुरा गांव निवासी संतोष यादव 8 किलो वाट विद्युत बाईपास करके चोरी करते पाया गया था। जिसके बाद विभागीय आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उक्त उपभोक्ता के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करायी गयी थी। जिसकी कॉपी आज रिसीव कराने के लिए विद्युत कर्मी धर्मेंद्र यादव उपभोक्ता संतोष के घर गया था।जिससे नाराज उक्त उपभोक्ता शनिवार की शाम को उपकेंद्र मारूफपुर में पहुँचकर उपस्थित कर्...