बरेली, दिसम्बर 31 -- आंवला। नगर के प्रगति बिहार कॉलोनी निवासी राजेश कुमार गुप्ता ने मुख्य अभियंता हाईडिल को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि बिजली टीम ने उनके खिलाफ विद्युत चोरी की दो झूठी एफआईआर दर्ज कराई है, जबकि बिजली अफसरों के पास उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं हैं। उन्होनें शिकायत में बताया है कि जब उनका परिवार मकान में मौजूद नही था तो बिजली टीम ने आकर वीडियो बनाया और उनके नाम दो बार एफआईआर दर्ज करा दी, जबकि नियम है कि रिपोर्ट दर्ज कराने से पहले उपभोक्ता को नोटिस भेजा जाना चाहिए। उन्हें कोई नोटिस नहीं भेजा गया, जब वह विभाग से नोटिस की प्रति मांग रहे हैं, तो उन्हें टहलाया जा रहा है। कोई सुनवाई नहीं कर रहा है, उनके ऊपर लगभग डेढ़ लाख का बकाया मय जुर्माना के बना दिया है। उन्होंने जांच की मांग की है। वहीं बिजली विभाग के जेई ने बताया कि उन्होने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.