नोएडा, जून 19 -- ग्रेटर नोएडा। कुलेसरा स्थित न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी विकास ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोसी राजकुमार, मनीष, गौतम और शैलेंद्र कथित रूप से तार डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने एक राय होकर हमला कर दिया। आरोप है कि पिस्टल की बट और धारदार हथियार से मारपीट की गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। ईकोटेक तीन कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...