कन्नौज, फरवरी 11 -- तालग्राम, संवाददाता। नगर क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजली विभाग की टीम ने एक निजी स्कूल में बड़ी कार्रवाई की है। तालग्राम के कुशलपुरवा मार्ग स्थित एक प्राइवेट स्कूल में ट्रांसफार्मर से अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली चोरी किए जाने का मामला पकड़ा गया। टीम ने मौके से अवैध केबल जब्त कर स्कूल संचालक के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। उपकेंद्र के अवर अभियंता अजीत यादव ने बताया कि मंगलवार रात लाइनमैन कुलदीप आक्य को सूचना मिली थी कि उक्त निजी स्कूल में ट्रांसफार्मर से सीधे बिजली ली जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए लाइनमैन मौके पर पहुंचे और जांच की। जांच में पाया गया कि स्कूल परिसर में अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। मामले की पुष्टि होते ही जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.