बिजली चोरी का एक दर्जन कंज्यूमर पर केस हुआ दर्ज।
बांका, मार्च 12 -- बांका,निज संवाददाता । बांका टाउन थाना के विभिन्न गांवों में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर कुल बारह उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का प्राथमिकी विद्युत विभाग के कनीय अभियंता ग्रामीण क्षेत्र द्वारा दर्ज कराया गया है। ग्रामीण क्षेत्र ककवारा फीडर के जेई आदित्य राज ने आवेदन देकर उन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। इस संबंध में पूछे जाने पर दोनों ही कनीय अभियंता ने बताया कि सभी बायपास करके बिजली की चोरी कर उपभोग कर रहा था। जिसके बाद राज्य मुख्यालय से मिले विशेष निर्देश पर रेड के दौरान सभी के मीटर को जब्त करते हुए कारवाई की गई है। वहीं इस संबंध में बांका पुलिस ने बताया कि जेई के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है, आगे जांच की कारवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.