बिजली चोरी कर खेत पटवन करने वालों पर विभाग सख्त
पूर्णिया, मई 12 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र में खेतों की सिंचाई के लिए बड़े पैमाने पर हो रही बिजली चोरी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। अवैध रूप से बिजली उपयोग कर खेत पटवन करने वाले किसानों की धर-पकड़ के लिए विशेष टीम गठित की गई है। हाल ही में विभाग की विशेष छापेमारी टीम ने कार्रवाई करते हुए बिजली चोरी कर खेत पटवन कर रहे चार किसानों को पकड़ा है। इस संबंध में बनमनखी के सहायक विद्युत अभियंता मिंटू कुमार रजक ने बताया कि पकड़े गए चारों किसानों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बनमनखी, बीकोठी एवं जानकीनगर क्षेत्र के कनीय विद्युत अभियंताओं को संयुक्त टीम बनाकर लगातार छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। खेतों एवं अन्य स्थानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.