हापुड़, मार्च 28 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी में एसडीओ के नेतृत्व में बकाया वसूलने और बिजली चोरी रोकने गई विद्युत टीम गई थी। एक घर में विद्युत टीम ने बिजली चोरी का मामला पकड़ा तो आरोपियों ने एसडीओ, अवर अभियंता व टीम के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं बकाएदारों की सूची भी फाड़ दी। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। किसी तरह टीम ने अपनी जान बचाई और पुलिस की मदद से वापस बिजली घर पहुंचे। एसडीओ की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ऊर्जा निगम के एसडीओ कुमार ट्रै़डर्स गायत्री नगर पुखराया कानपुर देहात निवासी हिमांशु सचान ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 25 मार्च को पीड़ित और अवर अभियन्ता राजेंद्र सिंह व लाइन स्टाफ के साथ राजस्व वसूली के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.