बिजली चोरी करने वालों पर कसेगा शिकंजा, चलेगा अभियान
बदायूं, जून 4 -- सहसवान, संवाददाता। क्षेत्र में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए विजिलेंस ने पूरी तैयारी कर ली है। विजिलेंस और बिजली विभाग की टीमें जीपीएस लेंस कैमरे लेकर घर-घर दबिश देंगे। ताकि सबूत को रिकार्ड कर लिया जाए। जिस समय बिजली चोरी करने वाले बेफिक्र सो रहे होंगे, उसी समय टीम उनके यहां छापेमारी करेगी। मीटर कटिया सभी कुछ रिकार्ड किया जाएगा। बिजली चोरी करने वालों का सबसे पहले कनेक्शन काटा जाएगा, इसके बाद उनको दोबारा कनेक्शन लेने पर जुर्माना अदा करना होगा। यह भी पढ़ें- विजिलेंस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान यह भी पढ़ें- कटिया लगाने पर चार लोगों पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.