बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ चलाया गया अभियान
बदायूं, जून 3 -- विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार की सुबह तड़के बिजली विभाग की टीम ने नगर में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर उपभोक्ताओं को समय से बिजली बिल जमा करने और बिजली चोरी से बचने के लिए जागरूक किया। अभियान का नेतृत्व एसडीओ सौरभ परिहार ने किया। चेकिंग के दौरान टीम ने नगर के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर विद्युत कनेक्शनों की जांच की। एसडीओ सौरभ परिहार ने बताया कि विभाग पर बकाया बिजली बिल की राशि लगातार बढ़ रही है। वहीं देववाणी, साहबगंज सहित कई क्षेत्रों में बिजली चोरी के मामले भी सामने आ रहे हैं, जिससे विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी के कारण उपकेंद्रों पर लगे बड़े ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर चल रहे हैं, जिससे आपूर्ति व्यवस्था बाधित होने की आशंका बनी रहती है। विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.