बिजली चोरी करने वाले तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रुडकी, अप्रैल 14 -- मंगलौर। ऊर्जा निगम की टीम ने क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर तीन लोगों को रंगे हाथों पकड़ा था। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विद्युत वितरण उपसंस्थान मुंडलाना की अवर अभियंता संजना सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 मार्च को विभाग की टीम ने ग्राम मुंडलाना में औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान टीम ने पाया कि कुछ ग्रामीण अवैध रूप से सीधे लाइन से जोड़कर बिजली चोरी कर रहे थे। आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत केस कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.