बिजली चोरी करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
हाजीपुर, मार्च 25 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। विद्युत ऊर्जा चोरी करने वालों के विरुद्ध कनीय विद्युत अभियंता मनीष कुमार विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बसंतपुर ने राजापाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। आवेदन में कहा है कि छापामार दल जाफरपट्टी गांव निवासी सुजीत कुमार पिता रामानंद सिंह के घरेलू परिसर पर पहुंचा तो इनके परिसर में ना तो कोई मीटर पाया गया ना ही इससे संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत किया गया। इनके द्वारा सीधे एलटी लाइन से तार जोड़कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी। जिसके कारण नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को रू 89,148 की आर्थिक क्षति पहुंची है। जिसे वसूल किया जाना है। मौके वारदात से छापामार दल ने जप्ती सूची में वर्णित सामान को जप्त किया है। थाने में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापामार दल में शामिल सहायक विद्युत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.