मिर्जापुर, मई 1 -- मिर्जापुर। नगरीय विद्युत वितरण खंड द्वितीय के जंगीरोड उपखंड अधिकारी दीपक पटेल के नेतृत्व में शुक्रवार को गर्मियों के मौसम में बढ़े विद्युत लोड, ऊर्जा खपत एवं चोरी कराने के लिए नगर के डंकीनगंज, तेलियागंज, पक्की सराय, पैरिया टोला, दुर्गा देवी और मकरी खोह क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान कुल 10 विद्युत अनियमितताएं पाई गईं। जिसमें विद्युत चोरी के मामलों में चार एफआईआर दर्ज कराया गया। साथ एसडीओ ने बतायाकि पकड़े गए उपभोक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ता विद्युत संयोजन लेकर ही बिजली का उपयोग करने की अपील की। साथ ही चेताया कि कटिया डालकर अवैध रूप से बिजली का प्रयोग करते पकड़े जाने पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करवा कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अवर अभियंता प्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.