फिरोजाबाद, अप्रैल 21 -- जसराना एक्सईएन राहुल सिंह के निर्देशन में विद्युत चोरी रोकने के लिए संयुक्त टीम बनाकर ग्राम प्रतापपुर में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया। विद्युत चेकिंग अभियान में लगभग आधा दर्जन विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। विद्युत चेकिंग अभियान की भनक लगते ही विद्युत उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। एक्सईएन राहुल सिंह के निर्देशन में अवर अभियंता खैरगढ़ लोकेंद्र पाठक, अवर अभियंता प्रतापपुर अशोक कुमार, अवर अभियंता हाथवंत आशीष सिंह एवं लाइनमैनों के साथ प्रतापपुर में चेकिंग अभियान चलाया। विद्युत उपभोक्ता में हड़कंप मच गया। अवर अभियंता खैरगढ़ लोकेंद्र पाठक ने बताया सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान में आधा दर्जन विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...