गाजीपुर, अप्रैल 18 -- मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा क्षेत्र में शुक्रवार को विद्युत विभाग की टीम ने बिजली के बढ़ते लोड को देखते हुए बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। टीम ने चेकिंग के दौरान आठ लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। इनके खिलाफ विभाग ने बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय गोपाल सिंह के नेतृत्व में नगर के भठ्ठी मुहल्ला, कोटियां मुहल्ला, फैजुल्लाह मुहल्ला सहित ग्रामीण अंचलों में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान अवैध कनेक्शन, कटियामारी तथा स्मार्ट मीटर की जांच की गई। यह भी पढ़ें- बिजली चोरी में छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज विद्युत टीम ने कुछ उपभोक्ताओं को बिना स्मार्ट मीटर रिचार्ज किए विद्युत प्रयोग करते पाया जिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.