रांची, अक्टूबर 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने तीन दिनों तक सघन अभियान चलाया। यह अभियान सात से लेकर नौ अक्तूबर तक देर रात तक चला। इस दौरान पूरे राज्य में 15 विद्युत आपूर्ति अंचलों के द्वारा 8893 जगहों में छापेमारी की गई। इसमें 1297 लोगों पर बिजली चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। इस दौरान पूरे राज्य में बिजली चोरी करने वालों पर 215.12 लाख का जुर्माना भी लगा। अभियान में 119 टीमें गठित की गई थीं। यह जानकारी जेबीवीएनएल एपीटी महाप्रबंधक श्रवण कुमार ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.