समस्तीपुर, फरवरी 9 -- विद्यापतिनगर/ दलसिंहसराय। विद्युत विभाग छापेमारी दल ने रविवार को अवैध रूप से विद्युत का उपयोग कर रहे छह उपभोक्ताओं को पकड़ा है। उन पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिये विद्यापतिनगर विद्युत प्रशाखा के कनीय अभियंता गंगा सागर ने दलसिंहसराय थाने में आवेदन दिया है। कनीय अभियंता के नेतृत्व में गठित टीम ने नगरगामा के टोले चैनपुर में छापेमारी करते हुए गोपाल पासवान पिता नगीना पासवान, झगरू पासवान पिता नगीना पासवान, शंकर सदा पिता सुगा सदा, सुमन सदा पिता योगी सदा, फूलों देवी पति रतन सदा, संजय सदा पिता योगी सदा को संबंध विच्छेदन के बावजूद अवैध रूप से विद्युत का उपयोग करते हुये पकड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.