बिहारशरीफ, अप्रैल 26 -- बिजली चोरी करते 5 पकड़े गये, जुर्माना शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बकाया रहने पर बिजली कनेक्शन काटने के बावजूद टोंका फंसाकर बिजली चोरी करने के आरोप में पांच लोगों पर जुर्माना लगाते हुए एफआईआर दर्ज करायी गयी है। बिजली बोर्ड के जूनियर इंजीनियर राजीव कुमार ने बताया कि शहर के गिरिहिंडा खीरी पोखर के पास बिना कनेक्शन के ही रंजीत आटो पाटर्स दुकान में बिजली का इस्तेमाल कर रहा था। दुकान मालिक पर 37932 रुपये का जर्माना लगाया गया है। वहीं, शहर के बुधौली चौक पर 50 हजार बकाया रहने पर देवेन्द्र सिंह का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। बावजूद वह चोरी से बिजली का उपयोग कर रहा था। 37932 रुपये का जुर्माना किया गया है। शहर के बंगाली पर के राजू पासवान, पच्चु डोम और कन्हैया कुमार पर बिजली चोरी करने के आरोप में जुर्माना लगाते हुए एफआईआ...