बगहा, मार्च 14 -- नरकटियागंज। अवैध रूप से टोका फंसा कर बिजली चोरी करने के विरुद्ध शुक्रवार को विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। इसमें शहर के 15 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। बिजली जेई गौतम कुमार ने बताया मामले में केस दर्ज कराया गया है। इनमें हरदिया वार्ड 19 के भरत शर्मा, अफरोज आलम, घुघली यादव, जया देवी, मुन्ना ख़ां, राजेश कुमार राम, पांडे टोला के बृजेश कुमार पुरानी बाजार के सुनील शाह, अनिल शाह,नीरज राव सब्जी मंडी के मुकेश कुमार गुप्ता, राकेश कुमार, सलामुद्दीन साईं ब्लॉक रोड के नंदलाल प्रसाद व सुनीता देवी शामिल हैं। इन लोगों पर बकाया एवं जुर्माना की कुल राशि 522395 रुपए है। श्री कुमार ने बताया कि भरत शर्मा बिना बकाया जमा किए बिजली चोरी में पकड़े गए है। इसके अलावा सभी सीधे बिजली चोरी के आरोप में पकड़े गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.