बिजली चोरी करते छह लोग पकड़े, रिपोर्ट
मैनपुरी, जून 10 -- एसडीओ धनवीर नागर व अभिषेक कुमार के नेतृत्व में विजलेंस व बिजली विभाग की टीम ने बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया। बुधवार सुबह ज्योति रोड उपकेंद्र के तहत बृज कॉलोनी व पावर हाउस उपकेंद्र के टाउन थ्री फीडर क्षेत्र में दबिश दी। टीम ने 6 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। लाइन लॉस को कम करने के लिए सुबह विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। मौके पर मौजूद टीम ने पाया कि आरोपी मुख्य बिजली लाइन से कटिया डालकर बिजली का उपभोग कर रहे थे। विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं टीम ने अवैध तारों को जब्त कर लिया है। विभाग ने चेतावनी दी कि बिजली चोरी रोकने को लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.