बिजली चोरी करते एक धराया, 11949 रुपये जुर्माना
बिहारशरीफ, मई 14 -- बिजली चोरी करते एक धराया, 11949 रुपये जुर्माना चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 10 चिन्तामणचक मोहल्ला में बिजली विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को सघन छापेमारी की। इस दौरान गांव की शुशीला देवी को चोरी से बिजली जलाते रंगों हाथ पकड़ा। टीम ने पोल पर लगे टोका और तार भी जब्त कर लिया। साथ ही 11 हजार 949 रुपये का जुर्माना लगाते हुये नगर थाना में शुशीला देवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने इसकी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- बिजली चोरी करते एक धराया, 11949 रुपये जुर्माना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.