जमशेदपुर, मार्च 13 -- जमशेदपुर। टाटा स्टील लैंड मैनेजमेंट और टाटा स्टील यूआईएसएल ने आउटर रिंग रोड क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण और बिजली चोरी के खिलाफ गुरुवार को संयुक्त अभियान चलाया। जीएसटी भवन के पास छापेमारी में 'ऑल दैट ड्राइव' नामक प्रतिष्ठान में अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद मौके पर ही बिजली कनेक्शन काट दिया गया। जांच में पता चला कि पास की दुकान 'न्यू फर्नीचर वर्ल्ड' से अवैध तार जोड़कर बिजली का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। साथ ही एसटीपी की सुरक्षा दीवार के पास की मिट्टी भी हटाई गई थी। कंपनी ने संचालकों पर बीपीएलई एक्ट के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...