देवघर, जनवरी 21 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र में विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध विभाग द्वारा व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। 20 जनवरी को विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, राजाबाग अंतर्गत में कार्रवाई की गयी। उसमें सात उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। इस संबंध में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जानकारी के अनुसार, विभागीय निर्देश पर यह छापेमारी अभियान सुबह करीब 9:30 बजे शुरू हुआ, जो शाम 5.30 बजे तक चला। अभियान का नेतृत्व आरपी चौधरी द्वारा किया गया। उनके साथ सहायक विद्युत अभियंता लव कुमार सहित अशोक साह, चन्द्रशेखर तिवारी, मनीष कुमार और पवन महथा मौजूद थे। टीम ने बरमसिया, पंचवटी टावर, कृष्णापुरी और विलियम्स टाउन इलाके में सघन जांच की। छापेमारी के दौरान सुभाष कुमार (पंचवटी टावर, बरमसिया) को एलटी पैनल से तार ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.