बिजली चेकिंग का आज से बड़ा अभियान, इन लोगों को काटा जाएगा कनेक्शन
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। बिजली बिल जमा न करने वाले लोग अब होशियार हो जाएं। शुक्रवार से बकाएदारों की जांच के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलने जा रहा है। इस दौरान जिस किसी का भी पांच हजार से अधिक का बकाया मिलेगा, उसका कनेक्शन काट दिया जाएगा। राजधानी लखनऊ में लेसा ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। लोगों से अपने बकाया बिजली बिल तत्काल जमा करने की अपील भी की गई है। एक बार बिजली कनेक्शन कटने पर पेनाल्टी के साथ नया चार्ज देने पर जुड़वाना होगा। इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ जाएंगी। लखनऊ मध्य जोन के मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने कहा कि बकाएदारों को पहले ही एसएमएस के माध्यम से समय से बिल जमा करने के लिए अनुरोध किया जा रहा है। बड़े बकाएदारों को बिल न जमा करने पर कनेक्शन काटे जाने की चेतावनी भी दी गई है। ऐसे बकाएदारों के खिलाफ शुक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.