फिरोजाबाद, मार्च 29 -- थाना नगला सिंघी के गांव रसूलाबाद में एक पकी फसल में विद्युत ट्रांसफार्मर की चिंगारी से आग लग गई। जिसमें दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। रसूलाबाद बाग निवासी विधवा सोमोती देवी के खेत के निकट विद्युत ट्रांसफार्मर लगा है। उसके दो बीघा खेत में गेहूंकी पकी फसल खड़ी थी। रविवार की दोहपर में विद्युत चिंगारी से फसल ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते सारी फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे लेखपाल शीलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि करीब दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।जिसकी रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.