हरदोई, मार्च 18 -- हरदोई। उप्र माटीकला बोर्ड ने एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम हुआ। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने मिट्टी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने और साथ ही साथ मिट्टी के पात्रों की उपयोगिता तथा मिट्टी में निहित गुणों का वर्णन किया। मिट्टी के पात्रों का अधिक से अधिक उपयोग करने के बारे में कहा। माटीकला योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी दी गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कारीगरों की सराहना जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने की। नि:शुल्क 40 बिजली चालित चाक और नि:शुल्क 05 पगमिल (मिट्टी गूथने) की मशीन का वितरण भी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...